एक समय में
अलग-अलग हम
दो दुनिया में जीते
अपना जूड़ा
बांध रही मैं
तुम जूते के फीते ..!!
तुम अपनी
दुनिया में जीते
मैं अपनी दुनिया में
नजर चुराते हैं
दोनों जब
दोष दिखे गुनिया में..!!
पृथक-पृथक
दोनों के संकट
रहते कहां सुभीते..
देहरी के उस पार तुम्हारी
बात हवाएं कहती
वही हवाएं
मुझको अक्सर
जीभ चिढ़ाती रहती..
मन के बर्तन
भरे-भरे से
पनघट रीते-रीते!!
- डॉ मौसमी परिहार

अच्छी नवीन कलेवर की कविता।डाॅक्टर मौसमी जी को बधाई।
जवाब देंहटाएंविभा रश्मि
शुक्रिया, आपका। कमेंट के लिए।
हटाएंबहुत बढ़िया नव गीत मौसमी /बधाई 🌹
जवाब देंहटाएं