मुहब्बत पर उठते सवालों को क्या कहिए
दिलों में भरे हो जब गुबार नफ़रतों के।
चांदनी रात में बादलों से गिला क्या करिए
अंधेरो मे हवाओं ने अक़्सर चराग़ बुझाए हैं।
नदी की तो आदत सरल और खामोश बहना
बारिशों ने उसपर सैलाब का इल्ज़ाम धर दिया।
फूलों का तो काम चमन में ख़ुशबू है बिखेरना
भंवरो ने ही उसको मुहब्बत का पैग़ाम दिया है।
दिलों की ख़्वाहिश को ज़माने में बयां क्या करिए
महफ़िल ने चर्चाओ का बाज़ार सज़ा दिया।
खुशियों मे ज़रा ज़माने को शामिल क्या करिए
ज़ख्मों को कुरेदकर ज़माना नमक भर गया।
रिमझिम फुहारों से भीगने की बात क्या कहिए
सावन पर ज़ुकाम का इल्ज़ाम धर दिया।
- स्वतन्त्र वीर सिंह

अच्छी रचना है। हार्दिक बधाई ।
जवाब देंहटाएंजी, शुक्रिया, कमेंट्स के लिए
हटाएंबहुत सुंदर रचना है।भाई स्वतन्त्रवीर जी को बहुत बहुत बधाई।
जवाब देंहटाएंधन्यवाद, आपका।
हटाएं