शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

असली जीत









जब गाली कोई देता है

बदले में चुप रह जाता हूँ

तब कायर मुझको लोग समझने लगते हैं..


पर मुझे पता है 

गाली मैं भी दे दूंगा

तो जीत सामने वाले की हो जायेगी

मैं भी उसके जैसा ही

कीचड़ में लथपथ हो जाऊंगा...


इसलिये

कभी जब कोई गुस्सा होता है

मैं बदले में देकर मीठी मुस्कान

आग में पानी डाला करता हूँ...


जो अपने गुस्से की ज्वाला में

मुझे जलाने वाला था

वह आग बुझाते ही मेरे

स्वयं पर शर्मिंदा होने लगता है...


धुलने लगता जब मैल

साफ-सुथरा वह होने लगता है

तब मुझको अपनी जीत दिखाई पड़ती है।


                          - हेमधर शर्मा



3 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छी कविता है आ.हेमधर शर्मा जी की। कविकुल ब्लॉग में अच्छी कविताएं प्रस्तुत कर रहे हैं आप।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. शुक्रिया, भाई। आप स्वयं एक अच्छे कवि और समीक्षक हैं। आपकी टिप्पणी का एक अर्थ है। पुनः आभार!

      हटाएं
  2. जीवन जीने की सही कला का सुंदर वर्णन को कविता के के माध्यम से किया गया है। शर्मा जी को बहुत बहुत बधाई।

    जवाब देंहटाएं