वह घर भी सँभालती है
दफ़्तर भी
फिर भी उसके हिस्से
सवाल ज़्यादा आते हैं
सम्मान कम।
उसकी हँसी पर पहरा है
चलने पर सलाह
कपड़ों पर निर्णय
और सपनों पर शर्तें।
जब वह चुप रहती है
लोग उसे सहनशील कहते हैं
जब बोलती है
उसे कठोर कहा जाता है।
लेकिन समय बदल रहा है
अब बेटियाँ
सिर्फ दीवारों पर टंगी तस्वीरें नहीं
अपने भविष्य की चित्रकार बन रही हैं।
हर संघर्ष के बाद
उसकी आँखों में
एक नई रोशनी जन्म लेती है
जो आने वाली पीढ़ियों का रास्ता
थोड़ा और उजला कर देती है।।
- पवन शर्मा

सादर आभार भाई साहब मेरी कविता देने के लिए। 🌸🙏🏼
जवाब देंहटाएंआपका आभार, भाई। सुंदर कविता भेजने के लिए।
जवाब देंहटाएंजैसे हर महिला के मन की बात कह दी गई हो
जवाब देंहटाएं