क्यों बैठा है अनमना,
उठ
मन में नया विश्वास भर
हो सके तो
किसी का उद्धार कर।
तू पात्र नहीं
फिर भी
अग़र,
कह दिया किसी ने कुछ अनर्गल
भूल जा
उसे माफ कर,
ऐ निडर
चल अपनी ही डगर।
मानता है तू
स्वयं को
अंश
परमात्मा का,
तो क्यों है इस बात से बेख़बर
ऐ निडर
चल उसी की डगर
और, अंततः
उसी को प्राप्त कर।।
- सुरेश कुमार व्यास 'सुकुमार'

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें