तेरे दर्शन अलौकिक हो रहे है
मेरे चक्षु ही भौतिक हो रहे हैं l
इधर से सब लिखित में हो रहा है
उधर से प्रश्न मौखिक हो रहे हैं l
हमारे साथ जब से आ गए हो
तुम्हारे छंद मौलिक हो रहे हैं l
तुम्हारी चाहना संसार भर की
हमारे यत्न यौगिक हो रहे हैं l
सितारे स्वप्न में टूटे है' एकल '
मगर सच सार्वभौमिक हो रहे हैं।
- संजीव 'एकल'

वाह! अच्छी कविता ! हमारे यत्न यौगिक हो रहे हैं, अच्छी पंक्ति
जवाब देंहटाएंशुक्रिया, आपका!!
हटाएं