अच्छा लगता है...
हर बार बदलता मौसम,
हर पल बदलता जीवन!
हर रोज बदलता अनुभव,
बादलों का बदलता रंग!
बदलती पसंद-नापसंद,
अच्छा लगता है…
बदलता संवरने का अंदाज!
हर बार बदलता परिधान,
बदलता आदान-प्रदान!
हर बार बदलता स्वाद,
पसंद है खयाल आजाद!
अच्छा लगता है…
बसंत में बदलता पतझड़!
चादर-सी बदलती धरती,
रंग बदलता आसमान!
बदला-बदला सा पूरा जहां,
बदलता खेत और खलिहान!
सब अच्छा लगता है…
बस अच्छा नहीं लगता,
बदलता हुआ इंसान!
- पुष्पा कुमारी ‘पुष्प’

सच! बदलता हुआ इंसान अच्छा नहीं लगता!
जवाब देंहटाएंजी, बिल्कुल। शुक्रिया, कमेंट के लिये।
हटाएं