गुरुवार, 30 जुलाई 2026

तेरे दर्शन अलौकिक हो रहे हैं

 








तेरे  दर्शन अलौकिक  हो  रहे  है 

मेरे  चक्षु  ही भौतिक  हो  रहे  हैं l


इधर से सब लिखित में हो रहा है 

उधर से  प्रश्न  मौखिक हो रहे  हैं l


हमारे साथ जब से  आ  गए  हो 

तुम्हारे  छंद  मौलिक  हो रहे  हैं l


तुम्हारी  चाहना  संसार  भर  की 

हमारे  यत्न  यौगिक  हो  रहे  हैं l


सितारे  स्वप्न  में   टूटे है' एकल '

मगर सच सार्वभौमिक हो रहे हैं।

                    - संजीव 'एकल'

2 टिप्‍पणियां: