आस्थाएं
जीवन के बसंत में
कोयल सी कूकती है
और फूलों सी खिलखिला उठती है.
मई-जून की तपती दुपहरियों जैसी
जिंदगी में भी
लीची और आम के पके फलों की सी
मिठास भर देती है आस्थाएं!!
टूटे हुए क्षणों में हमारी रीढ़
और हारे हुए क्षणों में हमारा संबल
बन जाती है आस्थाएं.
जब प्रतिकूल परिस्थितियां
हमारी कंपकपी छुटाने लगती है
तो खूबसूरत फरों का कम्बल
बन जाती हैं आस्थाएं.
आम आदमी की आस्थाएं
कलाकार की कूंची बन
जीवन में भर देती हैं रंग
इसलिए
रहिएगा सदा आस्थाओं के संग!!!!
- अनिल कुमार गुप्ता
आस्थाएं जीवन की वह अदृश्य शक्ति हैं जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आशा, साहस और आगे बढ़ने का संबल देती हैं। अनिल कुमार गुप्ता जी ने सुंदर उपमाओं के माध्यम से आस्थाओं के महत्व को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया है।
जवाब देंहटाएं